वाहनों के टकराने के बाद बहते डीजल को भरता ट्राला चालक। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर गोरखपुर से झांसी जा रहा ट्राला दही थाना क्षेत्र में पुरवा मोड़ पर बुधवार सुबह लगभग सात बजे पुरवा की ओर मुड़ रहे ट्रक से टकरा गया। ट्राला की टंकी फटने से डीजल बहने लगा। दोनों वाहनों के खड़े हो जाने से हाईवे पर जाम के हालात बन गए।
हादसे के बाद ट्रक चालक भाग गया। वहीं ट्राला का चालक व क्लीनर बह रहे डीजल को भरने में जुट गए। पुलिस ने क्षतिग्रस्त दोनाें वाहनों को सड़क से हटाकर किनारे करा आवागमन सामान्य कराया। इस दौरान लगभग एक घंटे वाहन रेंगकर चलने को मजबूर रहे।