फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

The cutting of trees continues, the problem of jam is heavy

विज्ञापन
अचलगंज कस्बे में लगे जाम में फंसे वाहन सवार। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
अचलगंज। उन्नाव-रायबरेली हाईवे के चौड़ीकरण के लिए कांटी व अमरसस सहित कई स्थानों पर मंगलवार को भी पेड़ काटे गए। दोपहर को डालें सड़क पर गिरने से आधे घंटे तक यातायात ठप रहा। यातायात शुरू हुआ तो वाहनों का दबाव बढ़ने से अचलगंज कस्बा चौराहे पर एक घंटे तक जाम लग गया। देर शाम तक कई बार यही स्थिति रही।
विज्ञापन

उन्नाव-रायबरेली हाईवे को फोर लेन किया जा रहा है। लालगंज तक 68 किमी लंबे मार्ग पर 13 हजार पेड़ काटे जाने की अनुमति दी गई थी। अभी तक आठ हजार पेड़ कट चुके हैं जबकि बाकी बचे पांच हजार पेड़ों को काटा जा रहा है। मंगलवार को कांटी, अमरसस, गदनखेड़ा सहित अन्य स्थानों पर पेड़ काटे गए। इस दौरान कई डालें सड़क पर गिरने से यातायात ठप हो गया। वन निगम की टीम ने आनन फानन डालों को हटवाया। इस दौरान आधे घंटे तक जाम लगा रहा। इसके बाद अचलगंज कस्बे के भीतर चौराहे पर 2:30 बजे से 3:30 बजे तक लोग जाम में फंसे रहे। थाना पुलिस काफी देर तक यातायात सुचारु कराने के प्रयास में लगी रही। प्रोजेक्ट मैनेजर अशोक तिवारी ने बताया कि एक-दो दिन में समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें