फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसें चुनाव डयूटी में, लोग परेशान

विज्ञापन
लखनऊ बाइपास बस का इंतजार करते यात्री। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव/सोनिक। विधानसभा चुनाव के लिए रोडवेज बसें भेजे जाने से यात्रियों की दिक्कतें बढ़ती जा रहीं हैं। रविवार को 35 बसों से पुलिसकर्मियों और जवानों को भेजने के बाद सोमवार को नौ और बसें कानपुर पुलिस लाइन भेज दी गईं। अब सिर्फ 31 बसे हीं बची हैं। लखनऊ बाईपास पर बसें न मिलने से लोग परेशान रहे। पुरवा, हसनगंज, भगवतंनगर, लालगंज रूट के लिए भी बसें नहीं मिलीं। लोग ट्रक और डंपर रोकते रहे।
विज्ञापन

दही चौकी स्थित रोडवेज डिपो में कुल 79 बसे हैं। इसमें चार केंद्रीय रिजर्व बल को लाने ले जाने के लिए दी गईं हैं। इसके अलावा 44 बसों को चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। अब 31 बसों का ही संचालन हो रहा है। ऐसे में सोमवार को यात्री बसों का इंतजार करते दिखे। वह हाथ दिखाते रह गए और बसें चली गईं।
इन मार्गों पर घटीं बसें
दिल्ली रूट पर 10 की जगह नौ बसों का संचालन। लखनऊ-कानपुर रूट पर 20 की जगह 14 बसें। लोकल तहसील रूटों पर छह की जगह पांच और पूर्वांचल के रूट पर चार की जगह तीन बसों का संचालन।
विज्ञापन
विज्ञापन

एआरएम मो. असफाक ने बताया कि नौ बसें कानपुर पुलिस लाइन भेजने के निर्देश थे। इन्हें भेज दिया गया है। अब सिर्फ 31 बसों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें