बांगरमऊ कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाते प्रशिक्षक स?
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
बांगरमऊ के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल में पढ़ने वाली सौ छात्राओं का आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ है। प्रशिक्षक सुरेंद्र राजवंशी ने कक्षा छह से आठ तक की छात्राओं को प्रशिक्षण के उद्देश्य की जानकारी देते हुए जूडो कराटे से इसकी शुरुआत कराई है। बताया कि जूडो में प्रतिद्वंदी को परास्त करने और समर्पण पर मजबूर करने के पैतरे सिखाए जा रहे हैं। कराटे में हाथ, पैर व कुहनियों के प्रयोग से प्रतिद्वंदी पर वार किया जाता है। जूडो आक्रामक व कराटे रक्षा के लिए प्रयोग होता है।
पहले दिन छात्रों को जूडो का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि कराटे सीखने से पहले माहौल बनाएं। दिमाग से विचार करें और नाक से सांस लेने और मुंह से सांस छोड़ने की प्रक्रिया पर जोर दें। इस दौरान स्कूल स्टॉफ सहित अन्य छात्राएं मौजूद रहीं। बीएसए जय सिंह ने बताया कि कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के बाद उच्च प्राथमिक विद्यालयों की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए जाएंगे।