फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओपन जिम उपकरणों की खरीद में डीएम ने मांगी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। ओपन जिम के उपकरणों की खरीद में गड़बड़ी की आशंका पर डीएम ने उपायुक्त मनरेगा और डीपीआरओ से कई बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। दो टूक कहा है कि यदि किसी ने नियम विरुद्ध उपकरणों की खरीदारी की है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएं।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर जिले की 204 ग्राम पंचायतों में ओपन जिम निर्माण के साथ उपकरणों की खरीद की जा रही है। 2 लाख से अधिक की खरीद में जेम पोर्टल और टेंडर निकालने के नियमों का पालन न करने पर डीएम रवींद्र कुमार ने कड़ा रुख अपनाया है। डीएम ने उपायुक्त मनरेगा राजेश कुमार झा और डीपीआरओ निरीश कुमार साहू को पत्र जारी किया है। उपायुक्त से तीन और डीपीआरओ से दो बिंदुओं पर आख्या मांगी।
उपायुक्त से पूछा है कि क्या मनरेगा से ओपेन जिम अनुमन्य है। यदि अनुमन्य है तो सामान क्रय करने में जेम पोर्टल अथवा किस वित्तीय नियमों के अंतर्गत खरीद की जा रही है। क्या जनपद में विकासखंड एवं ग्राम पंचायत स्तर पर श्रम व मैटेरियल का अनुपात मानकों के अनुसार है। इसके अलावा डीपीआरओ से भी इन्हीं बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी है। यह भी कहा है कि इन बिंदुओं पर जल्द रिपोर्ट दें। यह भी देखें कि यदि किसी भी ग्राम पंचायत में मानकों के विपरीत अथवा अनियमित खरीद की जा रही है तो दोषी के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराएं। चेतावनी दी है कि यदि रिपोर्ट देने और कार्रवाई में लापरवाही की गई तो उपायुक्त मनरेगा, डीपीआरओ और बीडीओ का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जाएगा।
विज्ञापन

एनआरएलएम उपायुक्त के इस्टीमेट को नकारा
उपकरणों की खरीद में पंचायतीराज विभाग से अलग इस्टीमेट जारी करने वाले राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) विभाग के उपायुक्त को डीपीआरओ निरीश चंद्र साहू ने नकार दिया है। उन्होंने ग्राम पंचायतों के सचिवों को जारी पत्र में निर्देश दिए हैं कि जिन विकासखंड की पंचायतों में अवर अभियंता आरईडी व बीडीओ/उपायुक्त के स्तर से जो इस्टीमेट जारी किया गया है। उस पर कोई भी अधिकारी ओपन जिम के उपकरणों की खरीद न करें। वरना कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें