फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी संचालक व चार अन्य पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। गैस एजेंसी के मालिक समेत परिवार के चार सदस्यों के खिलाफ उसके साथी ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के उटरा डकौली गांव निवासी राणा संग्राम सिंह ने तहरीर देकर बताया कि औरास रहीमाबाद मार्ग पर कस्बा औरास के मोहल्ला ठकुराना कटरा निवासी उमेश कुमार मौर्या की इंडेन गैस एंजेसी है। एजेंसी का लाइसेंस निरस्त होने से बचाने के लिए उमेश ने उसे साझीदार बनाने का आश्वासन देकर 17 लाख रुपये ले लिए।
जब उसने जुलाई में उमेश से हिसाब करने को कहा तो उसने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। 15 नवंबर को वह अपने गांव जा रहा था, तभी उमेश मौर्या, अवधेश, लाखन और पिता हरीशंकर मौर्या ने उससे गालीगलौज की व रुपये देने से इनकार कर हाथापाई करने के साथ ही जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, उमेश मौर्या ने आरोप को निराधार बताया। कहा कि राणा ने उसकी 35 लाख रुपये कीमत की दो बीघा
जमीन का एंग्रीमेंट कराया था। एग्रीमेंट का समय निकल जाने पर परिवार पर फर्जी आरोप कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार शाक्य ने बताया तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें