फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीत प्रेमियों ने पार्श्व गायक को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। देशभक्ति गीतों से फिल्म जगत में अपनी खास पहचान बनाने वाले पार्श्व गायक महेंद्र कपूर की जयंती आवास विकास स्थित राग फ्यूजन ग्रुप के संगीत हॉल में मनाई गई।
विज्ञापन

दिवंगत गायक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर गायक अरुण गोस्वामी ने महाभारत धारावाहिक के श्लोक और ‘मेरे देश की धरती सोना उगले, जिसके सपने मुझे रोज आते रहे’ गीत सुनाकर सभी का मन मोह लिया। गायिका प्रीतिका ने ‘तेरे संग प्यार में नहीं छोड़ना और ‘ये कली जब तलक फूल बनकर खिले’ सहित कई युगल गीत गाकर श्रोताओं का मनमोहा।
संगीत गुरु महेंद्र शुक्ला राजन ने ‘लाखों हैं यहां दिलवाले’ गीत गाया तो सभी तालियां बजाकर सराहा। गायक वासिफ अली ने ‘चलो एक बार फिर से अजनबी बन जाएं हम दोनों’, गायक जोंटी ने ‘भारत का रहने वाला हूं भारत की बात सुनाता हूं’ गीत गाया। संचालन डॉ मनीष सिंह सेंगर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें