फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 लोगों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कस्बा निवासी किशोरी की तहरीर पर सात पर सामूहिक दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन

कस्बा की 17 वर्षीय किशोरी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के पीखी निवासी गुफराम अपने दोस्त नूरआलम के साथ अपने भाई की शादी का कार्ड देने घर आया था। दोनों उसे बाइक से ले गए और रास्ते में कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने जब इसकी शिकायत कोतवाली में की तो पुलिस ने गुफरान के साथ 26 अक्तूबर 2020 को उसकी शादी करा दी।
गुफरान ने बालिग होने पर ससुराल ले जाने की बात कही, जिससे वह मायके में ही रहने लगी। गुफरान अपने दोस्त नूरआलम के साथ अक्सर उसके घर आता जाता था। शादी के एक माह बाद नूर आलम मिठाई लेकर घर पहुंचा। जिसे खाते ही वह बेहोश हो गई। जिस पर नूरआलम ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर दोस्त गुफरान को दे दिया। गुफरान व नूरआलम वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई महीनाें तक दुष्कर्म करते रहे। दोबारा कोतवाली में शिकायत करने पर पुलिस ने नूरआलम व उसके परिजनों के बीच बातचीत कराई। जिस पर 25 जनवरी 2021 को नूरआलम से उसकी दूसरी शादी कर दी गई। नूरआलम व गुफरान ने मिलकर उसे कस्बे के ही आफताब के टेंट हाउस में बंद कर दिया।
विज्ञापन

जहां आफताब, गुलिस्तान, गुफरान, फुरकान ने दुष्कर्म कर सादे स्टांप पर जबरन हस्ताक्षर करा लिए। पुलिस के कारवाई न करने पर न्यायालय की शरण ली। सीओ बीनू सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर 5 नामजद और दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़िता का आरोप है कि कार्रवाई करने की जगह उसके नाबालिग होने के बाद भी पुलिस ने मध्यस्थता करा उसकी दो बार शादी करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें