फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों से चोरों ने पार किया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
मौरावां। थानाक्षेत्र में चोरों ने दो घरों को निशाना बना नगदी व जेवर समेत ढाई लाख का माल पार कर दिया। पुलिस घटना की जांच में लगी है। पीड़ित एक महिला ने गांव के युवक पर चोरी का शक जता तहरीर दी है।
विज्ञापन

मौरावां के गांव हिलौली के मोहल्ला खागा निवासी रानीदेवी पत्नी रामेश्वर कुरील शुक्रवार रात बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थी। पति खेत में सब्जी फसल की रखवाली करने गया था। देर रात चोरों ने दो बक्सों का ताला तोड़ उसमें रखे 25 हजार रुपये व जेवर पार कर दिए। सुबह नींद खुलने पर घटना की जानकारी हुई। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पीड़ित ने दो लाख का माल चोरी होने की तहरीर दी है।
हिलौली के नंदेश्वर मंदिर परिसर निवासी सोनी पत्नी अर्जुन लोधी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार रात वह अपने घर में सो रही थी। तभी हिलौली के मोहल्ला बनकट निवासी युवक चोरी करने की नीयत से घर में घुस आया। उसने अंदर रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 4 हजार रुपये व एक फोन पार कर दिया। महिला का आरोप है कि शुक्रवार देर शाम आरोपी घर के पास टहल रहा था। पुलिस ने शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें