फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरान के पास पाकिस्तान चले जाएं सिद्धू-साक्षी महाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। सांसद साक्षी महाराज ने शनिवार को पूर्व क्रिकेटर व पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि वह पाकिस्तान प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ा भाई मानते हैं तो उनके देश पाकिस्तान ही चले जाना चाहिए। कृषि कानूनों को वापस लेने के सवाल पर कहा कि कानून तो आते-जाते रहते हैं। बनते व बिगड़ते रहते हैं।
विज्ञापन

किसान नेता राकेश टिकैत के आंदोलन समाप्त न करने के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि राकेश टिकैत हो या कोई और इनके कुछ भी कहने से कोई फर्क नहीं पड़ता है। देश को मोदी पर भरोसा है। किसानों को मोदी पर भरोसा है। हमें मोदी पर भरोसा है। मोदी जो करेंगे राष्ट्रहित में करेंगे। कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति ने जिनको नकार दिया है, उन राजनीति के पप्पू राहुल गांधी या प्रियंका गांधी का नाम नाम लेने का कोई औचित्य ही नहीं है। किसी में ताकत है तो 2022 सामने है चुनावी युद्ध के मैदान में आएं और लड़ें। अखिलेश यादव तो खिसियानी बिल्ली की तरह खंभा नोच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें