वेटरेंस क्रिकेट लीग के शुभारंभ पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सदर विधायक पंकज गुप्ता।
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। उत्तर प्रदेश वेटरेंस क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से करोवन स्थित निखत स्टेडियम में अंतरजनपदीय क्रिकेट लीग में शहर की टीम ने कानपुर देहात की टीम को रन रेट के आधार पर हराया।
सदर विधायक पंकज गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर राज्य स्तरीय क्रिकेट लीग की शुरुआत की। बारिश के चलते मैच देर से शुरू हो सका। मौसम खराब होने से 35 ओवर के मैच को घटाकर 20 ओवर कर दिया गया। टॉस जीतकर उन्नाव की टीम ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। कानपुर देहात की टीम ने छह विकेट खोकर 20 ओवर में 149 रन बनाए। बल्लेबाजी करने उतरी उन्नाव की टीम नेे 17 ओवर में छह विकेट खोकर 122 रन बना लिए। बारिश के चलते आगे खेल नहीं हो सका। मैच रेफरी वीएन मिश्रा और अम्पायरों ने रन रेट के आधार पर उन्नाव टीम के विजयी घोषित कर दिया। इस दौरान राजकुमार यज्ञसेनी, राजेंद्र कुमार त्रिपाठी, अभिनव, मंसूर, रमेशचंद्र, फिरोज मौजूद रहे।