फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने बढ़ाया मासिक चंदा

विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला व महामंत्री बृजेंद्र कुमार शुक्ल। सं - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव बार एसोसिएशन ने दिवंगत अधिवक्ताओं के आश्रितों को दी जाने वाली सहायता राशि 75 हजार से बढाकर एक लाख कर दी है। अधिवक्ताओं से लिए जाने वाले मासिक चंदा शुल्क अब हर महीने 30 के बजाय 50 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन

उन्नाव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ल व महामंत्री बृजेंद्र कुमार शुक्ल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि अभी तक अधिवक्ताओं को मासिक शुल्क व मृतक सहायता धनराशि 30-30 रुपये जमा करनी होती है। अब यह राशि बढ़ाकर 50-50 रुपये कर दी गई है। कई साल से यह धनाराशि जमा हो रही थी। इससे मृतक अधिवक्ता के परिवार को भी कम मुआवाजा मिल पा रहा था। अब सहायता राशि बढ़ने से मृतक अधिवक्ता के परिवार को 75 हजार रुपये के बजाय एक लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। अध्यक्ष ने कहा कि प्रयास होगा कि अधिवक्ताओं का आपसी सामंजस्य और मजबूत हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें