फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकार के लिए एक हो वैश्य समाज

विज्ञापन
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद की बैठक को संबोधित करते राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। वैश्य समाज को विधानसभा में अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए एकजुट होना होगा। प्रदेश के 106 विधानसभा क्षेत्र वैश्य बाहुल्य हैं। इसके बाद भी विधानसभा में भागीदारी न के बराबर है। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने शहर के एक गेस्ट हाउस में हुई बैठक में यह बात कही। मीडिया से बातचीत में उन्होंने पांच दिसंबर को मैनपुरी जिले से निकाली जा रही वैश्य राजनीतिक अधिकार यात्रा की जानकारी दी।
विज्ञापन

शहर के एक गेस्ट हाउस में बुधवार को संगठन की बैठक में शामिल होने आए परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्र के विकास में सर्वाधिक योगदान करने के बावजूद वैश्य समाज राजनीतिक क्षेत्र में उपेक्षित है। पांच दिसंबर को मैनपुरी से वैश्य राजनीतिक अधिकार यात्रा निकाली जा रही है। यात्रा प्रदेश के 106 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए लखनऊ पहुंचेगी। बैठक के दौरान परिषद की जिला कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण भी हुआ। सदर विधायक पंकज गुप्ता, परिषद के जिलाध्यक्ष रामदास गुप्ता, गंगाघाट नगर पालिका अध्यक्ष रंजना गुप्ता, पुरवा नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू गुप्ता, न्योतनी नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष राठौर, दिनेश गुप्ता, बालाराव गुप्ता, सतीश गुप्ता, मनीष, अमन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें