उन्नाव। उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ की नई कमेटी गठन के लिए बुधवार को प्रत्याशियों के नामांकन व नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी हुई। गुरुवार को मतदान होगा।
आवास विकास स्थित एक गेस्ट हाउस में उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ लखनऊ के जिलाध्यक्ष व पर्यवेक्षक सुरेश कुमार जायसवाल की अगुवाई में पूरी हुई नामांकन प्रक्रिया के तहत जिलाध्यक्ष पद के लिए सौरभ सिंह, सुधीर कुशवाहा व पुनीत कुमार पाल नामांकन कराया। जिला महामंत्री पद के लिए कृष्णशंकर मिश्र व अक्षय कटियार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए अवनीश पाल व कुलदीप शर्मा व वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए वेद नारायण मिश्र ने नामांकन किया। किसी ने पर्चा वापसी नहीं लिया। आज 14 अक्तूबर को सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक मतदान होगा। इसमें ब्लॉक के डेलीगेट प्रतिभाग करेंगे। मतदान के लिए बेसिक शिक्षा विभाग से मिला शिक्षक पहचान पत्र साथ लाना होगा।