फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले को 8.38 अरब की परियोजनाओं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने जिले को 8.38 अरब की योजनाओं की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने सपा, बसपा और कांग्रेस पर सियासी हमला भी बोला।
विज्ञापन

निराला प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बटन दबाकर लोक निर्माण विभाग की 7.90 करोड़ की लागत से तैयार नौ मार्गों का लोकार्पण और 363.26 करोड़ के 110 मार्गों का शिलान्यास किया। इसमें राजकीय निर्माण निगम और सेतु निगम की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास भी शामिल है। जिले में 467 करोड़ की नई परियोजनाओं की घोषणा करते हुए कहा कि जल्द निर्माण कार्य भी शुरू करा दिए जाएंगे। अधिकारियों से कहा कि शिलान्यास व लोकार्पण स्थल पर जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में पत्थर लगवाएं। कहा कि प्रदेश सरकार प्रतिभाशाली छात्र व छात्राओं के आवास तक एपीजे अब्दुल कलाम के नाम से सड़कों का निर्माण करा रही है। शहीदों के लिए वीर पथ बनाने, खिलाड़ियों के सम्मान में मेजर ध्यानचंद्र विजय पथ और पर्यावरण के क्षेत्र में प्लास्टिक कचरे से सड़क निर्माण करा रही है। हर विधायक को 10 करोड़ से सड़कों का निर्माण कराने का तोहफा देने की तैयारी है।
शिलान्यास और लोकार्पण कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बसपा और सपा पर हमला बोला। कहा कि बुआ (मायावती), भतीजे (अखिलेश) और पिता (मुलायम सिंह यादव) ने 15 साल तक प्रदेश को लूटा। हमारी सरकार ने मात्र 4.5 साल में प्रदेश में विकास की गंगा बहाई। दिवंगत नरेंद्र गिरि से मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने (नरेंद्र गिरि) बताया था कि सपा के अखिलेश भी उनसे मिलते हैं लेकिन उनकी विचारधारा मेल नहीं खाती है। उनका जुड़ाव भाजपा से है। इसलिए वह चाहते हैं कि अगले 40 साल तक केंद्र और प्रदेश में भाजपा की ही सरकार बने। दावा किया कि प्रदेश में कानून व्यवस्था सही है। गुंडागर्दी खत्म कर दी गई है। 2022 चुनाव में जीत का दावा करते हुए नारा दिया कि 100 में 60 हमारा है, 40 में बंटवारा है। बंटवारे में भी हमारा है।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने मंच से प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को चेताया। कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का सम्मान करें। सम्मान करने में कोताही न बरतें। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्यकर्ताओं से कहा कि विपक्षियों के भ्रम में न आएं। एकजुट रहें। यदि कोई अधिकारी सम्मान नहीं देता है तो उचितस्तर पर शिकायत दर्ज कराएं। उप मुख्यमंत्री ने यहां तक कह दिया कि अधिकारी तक जानते हैं कि 2022 में भाजपा ही आ रही है। इसलिए अधिकारी सुन लें जो भाजपा कार्यकर्ता का सम्मान नहीं करेगा उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से भी सीधा संवाद करके सरकार की विकास की योजनाओं का जनता के बीच प्रचार-प्रसार करने की बात कही। कहा कि भाजपा विकास को लेकर चुनाव लड़ेगी। कभी पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने कहा था कि एक रुपये में जनता तक 15 पैसे ही पहुंचते। अब नरेंद्र मोदी सरकार में किसानों के खाते में सीधे पैसा पहुंच रहा है। कोई बंदरबांट नहीं हो रहा है। इसलिए विपक्षियों के पेट में दर्द हो रहा है। विपक्ष एक हो जाए फिर भी हम 300 पार सीटें जीतेंगे। बीच में एक बार उनकी जुबान फिसली तो उन्होंने 280 सीटें जीतने की बात कह दी। बाद में भूल सुधार करते हुए 380 सीटें जीतने का दावा किया। कहा कि योगी सरकार ने प्रदेश से गुंडागर्दी व भ्रष्टाचार खत्म किया। राम भक्तों पर गोली चलवाने वाले आज जय श्रीराम बोल रहे हैं। 2019 में अखिलेश यादव कुंभ जाने को विवश हुए। कहा कि चीन हो या पाकिस्तान जिसने भी भारत की तरफ देखा है तो गोली का जवाब तोप से दिया गया है। विपक्ष ट्विटर छाप नेता है।
पत्रकारों से बातचीत में कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के बयान पर तीखा हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि पहले अपने बच्चों को आरएसएस के सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ाएं। इसके बाद बताएं। उन्होंने न शिशु मंदिर देखा है और न ही पढ़ा है और न ही पढ़ाया है। सड़कों पर अरबों रुपये खर्च होने के बाद भी गड्ढे होने के सवाल पर कहा कि गड्ढामुक्त अभियान हर साल चलाया जाता है। बारिश में बहुत बार सड़कें खराब होती हैं फिर उनका सुधार होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें