फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह बाद सीएचसी में एक्सरे सुविधा

विज्ञापन
पुरवा सीएचसी में डिजिटल एक्सरे कराते मरीज। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
पुरवा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में छह महीने से बंद डिजिटल एक्सरे मशीन सोमवार से शुरू हो र्गई। एक्सरे की सुविधा सीएचसी में मिलने से मरीजों को राहत मिली है। पहले दिन 26 मरीजों के एक्सरे किए गए।
विज्ञापन

सीएचसी में लगी डिजिटल एक्सरे मशीन का टेंडर एक अप्रैल से खत्म हो गया था। टेंडर रिन्यूवल न होने से कंपनी ने काम करना बंद कर दिया था। मरीज पैथोलॉजी से महंगे दामों में एक्सरे कराने के लिए मजबूर थे। काफी समय से बंद एक्सरे मशीन के संचालन के लिए मरीजों ने निरीक्षण पर आए अधिकारियों से शिकायत की थी। जानकारी स्वास्थ्य महानिदेशक को हुई तो उन्होंने एक्सरे मशीन का संचालन शुरू करा दिया। मरीज गोविंद ,संदीप, अमन व प्रेमा ने बताया कि छह महीना बाद एक्सरे की सुविधा शुरू हुई है। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि एक्सरे करने का टेंडर लखनऊ की कृष्णा डायग्नोस्टिक सेंटर को मिला है। पहले दिन 26 एक्सरे हुए है। अब मरीजों को एक्सरे को लेकर कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें