फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का भारत महांसपर्क अभियान शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। कांग्रेसियों ने गुरुवार को न्याय पंचायतस्तर पर जय भारत महासंपर्क अभियान शुरू किया। इस दौरान जनता से सीधे संवाद करके कांग्रेस से जुड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन

बांगरमऊ की न्याय पंचायत अटवा बैक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरती बाजपेयी ने घर, घर जाकर जनसंपर्क किया। हर घर के बाहर स्टीकर चस्पा किए। साथ ही प्रियंका गांधी वाड्रा के शुभकामना पत्र वितरित किए। सभी को कांग्रेस शासनकाल की योजनाओं की जानकारी देकर पार्टी से जुड़ने की अपील की।
इस दौरान उनके साथ युवा कांग्रेस महासचिव महेंद्र मिश्रा, न्याय पंचायत प्रभारी शानू और विदुषी बाजपेयी मौजूद रहीं। जिला उपाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह यादव ने सरोसी की न्याय पंचायत पतारी की ग्राम पंचायत सैयद अब्बासपुर में जाकर स्टीकर चस्पा किए।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी को मजबूत करने के संकल्प के साथ 3 दिनों तक संपर्क अभियान चलेगा। पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिन भर गांव में रुकेंगे। गांव के ही किसी घर में भोजन करेंगे व वहीं डेरा डालेंगे और प्रभात फेरी भी करेंगे। पुरवा की समाधा न्याय पंचायत के रायपुर एवं असोहा ब्लाक की तूरी छविनाथ न्याय पंचायत के चेतरा ग्राम सभा के रायपुरा में जिला उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें