फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: पशु तस्कारों ने पुलिस पर बोला हमला, मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर व दो सिपाही घायल

Thu, 19 Aug 2021 01:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मौके पर टीम - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बुधवार देर रात पुलिस की पशु तस्करों से मुठभेड़ हो गई। पशु तस्करों के अचानक हमला करने पर दो सिपाही घायल हो गए वहीं जवाबी कार्रवाई में तीन पशु तस्कर भी घायल हुए हैं। पुलिस ने तीनाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


उन्नाव में स्वाट व अजगैन थाना की संयुक्त टीम ने अजगैन के दरियापुर गांव के पास बुधवार रात पशु तस्करों को रोकने का प्रयास किया। तस्करों के फायरिंग करने पर पुलिस ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की।

जिसमें पैर में गोली लगने से लखनऊ के मड़ियांव थाना क्षेत्र के फजुल्लानगर निवासी तस्कर लकी, यहीं का मंगल कश्यप व दही थाना क्षेत्र के जमुनाखेड़ा निवासी सलमान घायल हो गए। इस दौरान स्वाट टीम के खैरुल बक्श व राधेश्याम भी छर्रे लगने से घायल हुए हैं।
विज्ञापन


घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने जमुनाखेड़ा निवासी तस्कर कल्लू , कुईथर गांव निवासी मोनू राजपूत के आत्मसमर्पण करने पर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें