बीघापुर तहसील बार एसोसिएशन चुनाव में जीत के बाद विक्ट्री चिन्ह दिखाते अध्यक्ष व मंत्री। संवाद
- फोटो : UNNAO
पाटन। बीघापुर तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुआ। मतदान के बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णपाल सिंह व महामंत्री पद पर सुरेश पटेल ने जीत हासिल की।
तहसील बार एसोसिएशन चुनाव के लिए सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक मतदान हुआ। इसके बाद हुई मतगणना में अध्यक्ष पद पर वरिष्ठ अधिवक्ता कृष्णपाल सिंह ने 43 मतों से जीत हासिल की। प्रतिद्वंदी अरविंद प्रताप सिंह को 27 व विवेक मोहन को 12 मत मिले। महामंत्री पद पर सुरेश पटेल ने 63 मतों से जीत हासिल की। जबकि दूसरे नंबर पर रहे मोहनलाल यादव को 23 मत मिले। परिणाम घोषित होने के बाद सभी अधिवक्ताओं ने खुशी जाहिर की। जीत दर्ज कराने वाले साथी अधिवक्ताओं को माला पहनाकर उनका मुंह मीठा कराया। इस दौरान प्रभात सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अतुल सिंह, रणविजय सिंह, मुनेश शुक्ला, श्यामू सिंह समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद थे। मतदान अधिकारी की भूमिका अधिवक्ता निर्मल कुमार व विजय कुमार सिंह ने निभाई।