फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गडकरी को साक्षी बताएंगे अफसरों की सुस्ती

विज्ञापन
उन्नाव-लालगंज हाइवे का खस्ताहाल मार्ग। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। उन्नाव-लालगंज (रायबरेली) हाईवे पर तीन दिन पहले भैंसई नौबस्ता गांव के पास सड़क पर गड्ढे की वजह से बाइक सवार छात्रा की मौत पर सांसद साक्षी महाराज ने दुख जताया है। उन्होंने बताया कि पहले भी निर्माण एजेंसी की सुस्ती को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिकायत की थी। एक-दो दिन में वह फिर मिलेंगे। अफसरों की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर उन्नाव-लालगंज हाईवे पर भैंसई नौबस्ता गांव के पास सड़क पर हुए गड्ढे में बाइक उछलने से अपने चचेरे भाई के साथ परीक्षा देकर घर जा रही तलिहाई गांव निवासी रघुबीर सिंह की बेटी गरिमा (19) सड़क पर गिर गई थी। पीछे से आ रहे टैंकर से कुचल कर उसकी मौत हो गई थी। इस हाईवे पर हर कदम पर गड्ढे हैं। कभी गढ़े में फंसकर तो कभी गड्ढों से बचने के प्रयास में वाहन सवार दुर्घटना का शिकार होते हैं। एनएसएआई ने हाईवे के चौड़ीकरण की जिम्मेदारी पीएनसी को दी है। दो महीने से मार्ग के बाईपास और पेड़ों की कटान का काम चल रहा है। गड्ढों की मरम्मत न होने से आए दिन हादसे हो रहे हैं। 68.15 किमी लंबे इस हाईवे का 60.6 किमी हिस्सा उन्नाव जिले की सीमा में है। सांसद साक्षी महाराज के प्रयासों से इस राज्यमार्ग को राजमार्ग का दर्जा मिला है। केंद्र सरकार ने इसके चौड़ीकरण की मंजूरी दी है। 1368 करोड़ रुपये खर्च होंगे। हाईवे निर्माण का ठेका पीएनसी कंपनी के पास है। निर्माण एजेंसी, टेंडर की शर्तों की अनदेखी कर सड़क की मरम्मत पर ध्यान नहीं दे रही है।
सांसद ने बताया कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही पहले भी सामने आ चुकी है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिकायत की थी। कुछ सुधार आया था लेकिन अब फिर लापरवाही बरती जा रही है। केंद्रीय मंत्री को स्थिति से अवगत कराएंगे। इसी महीने होने वाली दिशा (जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति) की बैठक में भी एनएचएआई और पीएनसी के अधिकारियों को बुलाकर सभी बिंदुओं की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस हाईवे पर हुए हादसों में इस साल 28 मुसाफिर जान गंवा चुके हैं। 118 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
पुलिस विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2021 में जनवरी से अब तक जिले में कुल 671 हादसे हुए। इनमें 408 लोगों की मौत और 444 लोग घायल हो चुके हैं।
डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि उन्नाव-लालगंज हाईवे इस समय काफी खस्ताहाल है। निर्माण एजेंसी को टेंडर हो चुका है और सड़क चौड़ीकरण के लिए स्वीकृति भी जारी हो चुकी है। इसके बाद भी अभी काम शुरू नहीं कराया है। डीएम ने बताया कि एनएचएआई के परियोजना निदेशक को पत्र भेजा है। इसके बाद भी काम नहीं कराते तो शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
निर्माण एजेंसी पीएनसी के कार्य योजना प्रमुख मोहम्मद फजल ने बताया कि गड्ढे भरवाने का काम लगातार जारी है। इधर बारिश के कारण सड़क ज्यादा खराब हो गई है। एक टीम को सिर्फ गड्ढे भरने के काम में लगाया गया है। चेक कराया जाएगा, अगर कहीं लापरवाही बरती जा रही है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सांसद साक्षी महाराज। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें