फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी के सामने कदमताल नहीं मिला सके पुलिसकर्मी

विज्ञापन
पुलिस लाइन में निरीक्षण के दौरान पुलिस कर्मियों को परेड की बारीकियां समझाते एसपी अविनाश पांडेय। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। एसपी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परेड का जायजा लिया। परेड में कदमताल मिलाकर न चलने वाले पुलिस कर्मियों से नाराजगी जताई। लाइन में साफ-सफाई संतोषजनक नहीं मिली। नालियां चोक होने से बारिश का पानी सड़क पर देख आरआई से सफाई कराने के लिए कहा।
विज्ञापन

एसपी अविनाश पांडेय ने शुक्रवार कोपुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अपने सामने परेड कराई। परेड में कतारबद्ध खड़े हुए पुलिस कर्मियों में ट्रैफिक पुलिस को रायफल पकड़ाई गई और कदमताल मिलाकर परेड करने के लिए कहा गया। कुछ ट्रैफिक व पुलिस कर्मी इसमें खरे नहीं उतर सके। इस पर एसपी ने उन्हें हिदायत देने के साथ परेड के दौरान कदमताल मिलाकर चलने के टिप्स दिए। उन्होंने मेस, बैरक, पुलिस आवास कैंटीन के अलावा अन्य कक्षों का निरीक्षण किया। मेस के भोजन में तो आरआई सुभाष चंद्र पास हो गए पर साफ-सफाई में स्थिति संतोषजनक न देख एसपी ने सुधार के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें