फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में गंगाघाट नगर पालिका को मिला छठा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में नगर पालिका गंगाघाट ने बेहतर प्रदर्शन किया है। इस कारण नगर पालिका गंगाघाट को देश में छठा स्थान मिला है। इसके चलते डीएम उन्नाव के प्रधानमंत्री से सम्मानित होने की उम्मीद बढ़ गई है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जांच चार चरणों में होती है। दिल्ली से आई केंद्रीय टीम ने तीन चरणों की जांच पूरी तक गंगाघाट नगर पालिका को योजना में देश की छह नगर पालिका में स्थान दिया है। गंगाघाट को यह स्थान प्रशासन की योजना पर लगातार पैनी नजर व निर्देशों के कारण मिला है।
संबंधित विभागों ने न सिर्फ 125 गुना लक्ष्य हासिल किया बल्कि योजना में 700 स्ट्रीट वेंडर (पटरी दुकानदार) को भारत सरकार के डिजिटल इंडिया से जोड़ दिया। इसकी तस्दीक केंद्रीय टीम के अधिकारियों ने की है।
विज्ञापन

पीएम स्वनिधि योजना का संचालन जिला नगरीय विकास अभिकरण, निकाय अधिकारियों व बैंक के माध्यम से किया जा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष 2021-22 में भारत सरकार ने जिले को योजना में 8554 स्ट्रीट वेंडर को लाभार्थी बनाए जाने का लक्ष्य दिया था।
जिसमें जनपद की सभी 18 निकाय जिसमें 15 नगर पंचायत व तीन नगर पालिका के अंतर्गत कुल 10490 स्ट्रीट वेंडर को लाभार्थी बनाया। जिसमें अकेले गंगाघाट नगर पालिका में लक्ष्य 2000 के सापेक्ष 2490 लाभार्थी योजना में बनाए गए। इसके अलावा गंगाघाट नगर पालिका में ही 700 स्ट्रीट वेंडर को डिजिटल इंडिया का हिस्सा बनाया गया।
योजना में मानीटरिंग के साथ जिला अग्रणी शाखा प्रबंधक व बैंक मैनेजरों के काम की लगातार समीक्षा की गई। प्रत्येक विभागीय रिपोर्ट की हकीकत जानी गई। जिसके आधार पर यह प्रगति हासिल हो सकी है।
विज्ञापन

रवींद्र कुमार
डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें