फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर में पेंटर की मौत

विज्ञापन
ताम्रध्वज की मौत पर बिलखती चाची शांति, पीली साड़ी में । संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ। बांगरमऊ-लखनऊ मार्ग पर ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट से बाइक चला रहे पेंटर की मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर लेकर मौके से भाग निकला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नेवलापुर निवासी ताम्रध्वज (20) पुत्र रमेश घरों में पुताई का काम करता था। रविवार सुबह वह काम की तलाश में बाइक से बांगरमऊ निकला था। काम न मिलने पर दोपहर को घर लौट रहा था।
लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर रघुवरखेड़ा के सामने हैरो बांधकर आ रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। गंभीर रूप से घायल ताम्रध्वज को सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का परिवार 10 वर्षों से लुधियाना में मजदूरी करता है। पेट में दिक्कत होने पर 10 माह पूर्व ताम्रध्वज गांव लौटा था। नर्सिंगहोम में पेट का ऑपरेशन कराने के बाद चाचा सत्यवान के साथ रहकर घरों में पुताई का काम करने लगा था।
विज्ञापन

रविवार को उसकी मौत की सूचना पर चाचा सत्यवान बिलख उठे। उन्होंने परिजनों को फोन से घटना की जानकारी दी। मां सोमवती, बहन राखी, भाई सुखबीर, कन्हैया व सोनू का रो-रोकर बुरा हाल है। चाचा के अनुसार, भतीजे ताम्रध्वज की शादी 30 नवंबर को फतेहपुर चौरासी के जाजामऊ में तय थी। हेलमेट न लगा होने से सिर में गंभीर चोट से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें