फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लैंडलाइन फोन ठीक न कराने पर पांच अफसरों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लैंडलाइन फोन ठीक न मिलने पर डीएम ने पांच अफसरों का वेतन रोक दिया। साथ ही दो दिन में लिखित स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

डीएम रवींद्र कुमार ने बताया कि पूर्व में सभी जिलास्तरीय अधिकारियों से कहा गया था कि वह सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहकर शिकायतों का निस्तारण करें। कार्यालय का लैंडलाइन फोन ठीक करा लें। शुक्रवार को एसडीएम सदर, उपायु्क्त मनरेगा, पीडी डीआरडीए, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, सहायक निदेशक मत्स्य के कार्यालय में उपस्थित रहने की जानकारी के लिए लैंडलाइन पर फोन किया तो फोन सही नहीं मिला। इससे अधिकारियों से वार्ता नहीं हो सकी। शुक्रवार को इन अफसरों का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। साथ ही सभी से दो दिन में स्पष्टीकरण और कार्यालय का लैंडलाइन नंबर ठीक कराकर जानकारी देने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें