फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहल्ले का नाम बदलें वरना मुकदमा कराएंगे

विज्ञापन
अधिकारियों से वार्ता करते राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्यामलाल बाल्मीकि। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ। राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्यामलाल वाल्मीकि बांगरमऊ नगर पालिका कार्यालय पहुंचे और स्वच्छकारों (सफाई कर्मचारियों) की समस्याएं सुनी। उन्होंने नगर पालिका क्षेत्र के एक मोहल्ले का नाम न बदलने पर नाराजगी जताई। अधिकारियों से कहा कि स्वच्छकारों को वेतन व मानदेय समय से दिलाएं।
विज्ञापन

गुरुवार को नगर पालिका कार्यालय पहुंचे सदस्य ने कहा कि सरकार ने स्वच्छकारों को बहुत सम्मान दिलाया है। कहा कि बड़ी विडंबना है कि कस्बे के एक मोहल्ले का नाम असंसदीय भाषा में ‘भंगियाना’ अभिलेखों में दर्ज है। इसका नाम बदलने के लिए नगर पालिका बोर्ड की बैठक में सहमति बन चुकी है, फिर भी नहीं बदला गया। उन्होंने ईओ राकेश कुमार सिंह से कहा कि जल्द मोहल्ले का नाम बदला जाए वरना मुकदमा दर्ज कराएंगे।
उन्होंने भिखारीपुर पतसिया में शमशान के लिए स्वच्छकार समाज की दो बीघा जमीन कब्जा करने वालों पर कार्रवाई के लिए एसडीएम से कहा। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार में ड्यूटी के दौरान 40 हजार सफाई कर्मचारियों की मौत हुई थी लेकिन भाजपा सरकार में यह थमा है। भाजपा सरकार ने ऐसी मौत पर 10 लाख रुपये परिवार को देने के लिए व्यवस्था बना दी है। बैठक के दौरान सीओ विक्रमाजीत सिंह, व कोतवाली प्रभारी बृजेंद्रनाथ शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें