फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को पीटा, जहर पिलाने का आरोप, पति हिरासत में

विज्ञापन
बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती वरफाना। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ। नशे में घर पहुंचे पति ने खाने को लेकर पत्नी को जमकर पीटा। आरोप है कि उसने पत्नी का मुंह पकड़ कर जहर पिला दिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। महिला के पिता ने दामाद के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस उसे हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सरोजनीनगर निवासी कमरुद्दीन ने बताया कि उसने अपनी बेटी वरफाना (20) की शादी 28 नवंबर 2018 को मोहल्ले के ही जाकिर से की थी। शादी के बाद से जाकिर बाइक की मांग कर रहा था। पूरी न होने पर बेटी के साथ मारपीट करता था। बुधवार रात वह नशे की हालत में घर आया और खाने को लेकर विवाद कर वरफाना की पिटाई कर दी। बाद में उसे जबरन जहर पिला दिया। गंभीर हालत में बेटी ने फोन पर यह बात बताई। घर पहुंचने पर देखा तो बेटी तड़फ रही थी। सीएचसी ले जाने लगा तो दामाद ने विरोध किया और गाली गलौज की। जैसे तैसे बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाल ब्रजेंद्रनाथ शुक्ला ने बताया कि आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें