फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जच्चा-बच्चा की इलाज के दौरान, पुलिस कराएगी पोस्टमार्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
आसीवन(उन्नाव)। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अविवाहित युवती के गर्भवती होने और शुक्रवार को डिलीवरी के दौरान उसकी व उसके बच्चे की मौत से मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया। ग्रामीणों के अनुसार तीन वर्ष पूर्व मृतका की बड़ी बहन की डिलीवरी के दौरान हुई मौत के बाद बहनोई का अक्सर ससुराल आना जाना था। जिससे उसकी बहनोई से नजदीकियां हो गईं। पुलिस ने मृतका की मां को विक्षिप्त बता किसी तरह का आरोप न लगाने की बात कही है। सीओ ने जच्चा-बच्चा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

आसीवन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 35 वर्षीय युवती की बड़ी बहन की शादी तीन वर्ष पहले इसी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। डिलीवरी के दौरान बहन की मौत के बाद उसके बहनोई का ससुराल आना जाना शुरू हो गया। इसी दौरान बहनोई और युवती के बीच नजदीकियां बढ़ गई। ग्रामीणों के अनुसार युवती गर्भवती हो गई। गुरुवार रात घर पर ही अविवाहित युवती ने बच्चे को जन्म दिया। जन्म के कुछ देर बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई। मृतका का एक भाई पत्नी के साथ हरियाणा में रहता है। बीमारी के चलते पिता की दो वर्ष पहले मौत हो गई है। मृतका की मां को भी ग्रामीणों ने आंशिक विक्षिप्त बताया हैै। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। एसओ आसीवन राजेश सिंह ने बताया कि मृतका की मां ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है।
वहीं, सीओ गौरव त्रिपाठी ने बताया कि ग्रामीण चंदा कर शव का अंतिम संस्कार करने की बात कह रहे थे। हालांकि मामला गंभीर देख जच्चा-बच्चा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मां आंशिक विक्षिप्त है। मृतका के भाई को सूचना दी गई है। उसके आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें