फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Unnao News: पत्नी की हत्या में दोषी को उम्रकैद

Thu, 30 Nov 2023 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अवैध संबंध के शक में पत्नी की फावड़े से हत्या करने वाले पति को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 15 हजार रुपये अर्थदंड लगाया है।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के तुमगांव थानाक्षेत्र के अमलोर गांव निवासी लेखराम ने पत्नी हेमिन और तीन बच्चों के साथ बिहार थानाक्षेत्र के बाजपेईखेड़ा में दुर्गा बिक्र फील्ड पर ईंट पाथने का काम करता था। लेखराम को शक था कि उसकी पत्नी के गांव के एक युवक से संबंध है। इसी बात पर दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था।



15 फरवरी 2018 की सुबह पति पत्नी के बीच विवाद हुआ। इस बीच लेखराम ने फावड़े से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी थी। भट्ठे के मुनीम शिवचंद ने पुलिस को सूचना दी थी और हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तत्कालीन विवेचना मो. अशरफ ने मृतका के पति लेखराम के खिलाफ 13 मार्च 2018 को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन


गुरुवार को न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या तीन में मुकदमे की अंतिम सुनवाई पूरी हुई। शासकीय अधिवक्ता विनयशंकर दीक्षित की दलील और साक्ष्यों को आधार पर न्यायाधीश ममता सिंह ने लेखराम को पत्नी हेमिन की हत्या का दोषी साबित होने पर आजीवन कारावास की सजा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें