फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता बच्ची को 3 घंटे में खोजकर मां से मिलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
औरास। मामा के घर से लापता हुई 10 वर्षीय बच्ची को औरास पुलिस ने तीन घंटे में खोजकर उसकी मां के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव निवासी दिनेश कुमार की औरास के सैदापुर में ससुराल है। शुक्रवार को दिनेश पत्नी सरस्वती व बच्चों के साथ ससुराल आया था।
विज्ञापन

शनिवार सुबह दिनेश की बड़ी बेटी काजल लापता हो गई। क्षेत्र के पूराचांद के पास बच्ची को रोते देख पुलिस उसे साथ थाना लाई और माता-पिता के सुपुर्द किया। बच्ची को गोद में उठा मां सरस्वती की आंखों से आंसू छलक पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें