फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम में मिले 2.20 लाख रुपये पुलिस ने लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। उन्नाव-पुरवा मार्ग पर मंगतखेड़ा के पास बाइक सवार को रौंदने वाली डीसीएम के केबिन में पुलिस को 2.20 लाख रुपये मिले। पुलिस ने डीसीएम मालिक को बुलाकर रुपये दे दिए। मृतक के बड़े भाई ने डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

कानपुर के कुलीबाजार निवासी 42 वर्षीय चंद्रशेखर सागर मार्केट में एक इलेक्ट्रानिक दुकान में नौकरी करता था। उसके पास इलेक्ट्रानिक सामान बिक्री का जिम्मा था। कानपुर के अलावा उन्नाव के विभिन्न तहसील क्षेत्रों की दुकानों में वह माल आपूर्ति करता था। सोमवार रात बाइक से लौटते समय मंगतखेड़ा के पास डीसीएम ने टक्कर मार दी थी। मौके पर चंद्रशेखर की मौत हो गई थी। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी देकर डीसीएम को कब्जे में ले लिया था। डीसीएम खड़ी कराने के बाद पुलिस ने उसके कागजात देखने के लिए केबिन की तलाशी ली तो उसमें 2.20 लाख रुपये मिले।
पुलिस ने डीसीएम मालिक चकेरी कानपुर निवासी अरुण सिंह को बुलवाया और रुपये उन्हें सौंप दिए। चालक के नाम व पते की जानकारी लेकर पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। मृतक चंद्रशेखर तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। चंद्रशेखर की मौत से मां विद्यावती व पत्नी पूजा के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें