फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर पहुंचकर लगाया कोरोना का टीका

विज्ञापन
घर-घर कोविड टीकाकरण कर रही स्वास्थ्य टीम का निरीक्षण करते एसीएमओ नरेंद्र सिंह। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। आसीवन तरफ पश्चिम मोहल्ले में घर-घर पहुंची टीमों ने लोगों को जागरूक कर कोविड से बचाव का टीका लगाया। इस मोहल्ले में 49 लोगों ने टीकाकरण कराया।
विज्ञापन

मियागंज ब्लॉक में अभी तक 78.23 फीसदी लोगों को कोविड की पहली डोज व 30.67 फीसदी लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है। दूसरी डोज का ग्रॉफ बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। मंगलवार को एसीएमओ व कोविड टीकाकरण प्रभारी डॉ. नरेंद्र सिंह आसीवन पश्चिम तरफ मोहल्ला पहुंचे। घर-घर लोगों को जागरूक कर 49 लोगों को टीका लगवाया। एएनएम से कहा कि वह टीकाकरण से एक दिन पहले गांव के लोगों को सूचना दें। 16 ब्लॉकों में हुए टीकाकरण में 25383 लोगों को टीका लगा। इसमें 23994 को कोविशील्ड व 1389 को कोवैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें