फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी दफ्तर गेट पर शव रखकर हंगामा

विज्ञापन
एसपी कार्यालय गेट पर हंगामा कर रहे परिजनों को समझाती पुलिस - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। माखी थाना क्षेत्र निवासी ट्रक चालक की मौत पर परिजनों ने ट्रक मालिक पर हत्या करवाने का आरोप लगाया। चार घंटे थाने में बैठाए रखने और तहरीर न लेने से नाराज परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और शव को गेट पर रखकर हंगामा किया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया। मृतक के परिजनों ने ट्रक मालिक पर दो साल की पगार का दो लाख रुपये मांगने पर हत्या कराने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बेलसी गांव निवासी 26 वर्षीय रितेश कश्यप गांव के ही एक युवक का पिछले दो साल से ट्रक चला रहा था। पिता पूरन के अनुसार रितेश ने गुवाहाटी जाने के लिए 29 नवंबर को कानपुर से ट्रक में भाड़ा लादा। रात में ट्रक मालिक ने अयोध्या में ट्रक का एक्सीडेंट होने और रितेश केघायल होने की जानकारी। वह रात में ही पत्नी सावित्री को लेकर अयोध्या के जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टराें ने ट्र्रामा सेंटर रेफर किया पर वहां न ले जाकर ट्रक मालिक ने कब्बाखेड़ा स्थित एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती करा वह लौट आया। नर्सिंगहोम में कोई देखने वाला नहीं था। मंगलवार को बेटे की मौत हो गई।
आरोप है कि ट्र्र्र्र्र्रक मालिक पगार का दो लाख रुपये बेटे को नहीं दे रहा था। मांगने पर टाल देता था। इसी कारण साजिश के तहत बेटे की हत्या करा दी। शिकायत लेकर थाना पहुंचने पर पुलिस ने एक नहीं सुनी। गुस्साए परिजन आधा सैकड़ा ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्राली से एसपी कार्यालय पहुंचे और गेट पर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सदर कोतवाल के साथ माखी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसओ राजकुमार ने बताया कि अयोध्या के पास रौनाही थाना क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े ट्रक में रितेश का ट्रक टकरा गया था। घटना दूसरे जिले की है। परिजन ट्रक मालिक से इलाज में लगे खर्च की मांग कर रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पूरन ने बताया कि बेटे के इलाज के नाम पर उससे 1.30 लाख रुपये ले लिए गए। जेवर बेचकर व रिश्तेदाराें से उधार लेकर अस्पताल का बिल चुकता किया। रितेश दो विवाहित बहन रेनू व स्वीटी के बीच इकलौता था। उसकी मौत से मां सावित्री व बहनों के अलावा अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें