फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं का काम पर लौटने से इनकार

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव/गंजमुरादाबाद। आशा कार्यकर्ताओं के चल रहे विरोध प्रदर्शन को खत्म कराने के लिए सीएमओ ने ब्लॉकवार एसीएमओ को भेजकर उनसे वार्ता कराई। आशा कार्यकर्ताओं ने काम पर वापस लौटने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि 30 अक्तूबर को उनका धरना लखनऊ में है। उसमें शामिल होेने के बाद ही वह कोई निर्णय लेंगी।
विज्ञापन

आशा कार्यकर्ता मानदेय बढ़ाकर 18 हजार करने और राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। इससे जननी सुरक्षा योजना, टीकाकरण, कन्या सुमंगला योजना का काम प्रभावित है। आशा कार्यकर्ता संघ अरबन की अध्यक्ष मिथलेश तिवारी के नेतृत्व में आशाएं सीएमओ से मिलीं। सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश ने काम पर वापस लौटने की बात कही, लेकिन वह राजी नहीं हुईं। उनका कहना था कि उन्हें महीने में दो हजार रुपये मानदेय मिलता है। प्रसव व टीकाकरण में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि में भी दिक्कतें आती हैं। मिथलेश ने कहा कि शनिवार को लखनऊ के दारूलसफा में होने वाले धरने में शामिल होने के बाद ही निर्णय लेंगी। इस दौरान अनुराधा, ममता, स्वाती, पिंकी सहित अन्य आशा उपस्थित रहीं।
गंजमुरादाबाद में आशा कार्यकर्ताओं को डिप्टी सीएमओ डॉ. अर्जुन सिंह सारंग ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं मानी। इस दौरान उमा देवी, किशन दुलारी, सीमा देवी, ममता देवी, शिवकांती, पूजा देवी, आरती देवी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

नवाबगंज सीएचसी पहुंचे डॉ. वीके गुप्ता ने आशा कार्यकर्ताओं को समझाने में लगे। निबहरी की आशा कार्यकर्ता गुड्डी के नेतृत्व में आशाओं ने वार्ता की। सफलता नहीं मिली। यहां शांती, मुन्नी देवी, पूनम, मोनी, चंद्रावती, फूलमती व अनुपमा सहित अन्य आशाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें