फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव: मेले में चाट खाने पर 51 लोग बीमार

Sat, 09 Oct 2021 08:24 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
विज्ञापन
चाट खाने के बाद उल्टी दस्त होने से सीएचसी में भर्ती कराए गए मरीज। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव जिले में रघुनाथपुर गांव स्थित काली माता मंदिर के वार्षिक मेले में शुक्रवार को ठेलिया पर चाट खाने के बाद 51 लोग बीमार हो गए। उल्टी और दस्त होने पर देर रात 18 लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीओ व कोतवाल सीएचसी पहुंचे और भर्ती मरीजों का हालचाल लिया।
विज्ञापन


सुबह इलाज के दौरान हालत में सुधार होने पर सभी को घर भेज दिया गया। सीएमओ सीएचसी पहुंचे और एसीएमओ को टीम के साथ गांव भेजा गया। मेडिकल टीम ने बीमार सभी लोगों को दवाइयां दीं। पुलिस चाट विक्रेता की तलाश कर रही है।

रघुनाथपुर गांव में हर वर्ष काली माता मंदिर परिसर में मेला लगता है। शुक्रवार को मेले में लगी दुकानों में चाट ठेले पर महिला बच्चों समेत 51 लोगों ने चाट खाई। रात 11 बजे सभी को उल्टी और दस्त शुरू हो गए।
विज्ञापन


इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। 18 लोगाें को पहले गांव के एक क्लीनिक ले जाया गया। हालत में सुधार न होने पर सीएचसी में भर्ती कराया गया। अधिक संख्या में बीमार लोगाें के पहुंचने से बेंच, चारपाई व मेज पर लिटाकर उपचार दिया गया।

बीमार 65 वर्षीय सुखरानी ने बताया कि मुरैता प्राचीन गांव के युवक के ठेले पर सभी ने चाट खाई थी। रात में पहले पेट में दर्द शुरू हुआ फिर उल्टी व दस्त शुरू हो गए। लोगों ने पहले स्थानीय निजी चिकित्सक से दवा ली लेकिन हालत बिगड़ने पर देर रात गंभीर हुए लोगों को पुरवा सीएचसी में भर्ती कराया गया।

सीओ विक्रमाजीत व कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह रात में ही सीएचसी पहुंचे और बीमार लोगों का हालचाल लिया। सुबह सीएमओ डॉ. सत्यप्रकाश सीएचीसी पहुंचे। एक 13 साल की किशोरी भर्ती मिली। शेष अन्य को घर भेजा जा चुका था। किशोरी को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

 
विज्ञापन

उन्हाेंने एसीएमओ डॉ. विवेक गुप्ता को सीएचसी की टीम के साथ गांव भेजा। टीम ने घर-घर जाकर जांच की। इस दौरान बीमार मिले 51 लोगों को दवाइयां वितरित की गईं। कोतवाल ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि मेले में चाट का ठेला लगाने वाले युवक की तलाश की जा रही है।

ये लोग भर्ती कराए गए
रघुनाथपुर निवासी 65 वर्षीय सुखरानी, 44 वर्षीय कमला, 23 वर्षीय अमित कुमारी, 18 वर्षीय स्वाती, 37 वर्षीय किरन, 16 वर्षीय संतोषी, 18 वर्षीय चांदनी, 16 वर्षीय कामिनी, 13 वर्षीय दामिनी, 10 वर्षीय प्रिया, 8 वर्षीय तन्मया, 8 वर्षीय प्रिंस, 17 वर्षीय अमन वर्मा, 7 वर्षीय माही, 7 वर्षीय रंजना, 17 वर्र्षीय आशा, 22 वर्षीय पूजा व एक 13 वर्षीय किशोरी शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें