फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी में कोरोना से मौत पर परिजनों को 30-30 लाख मिलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। पंचायत चुनाव ड्यूटी के दौरान कोरोना से जान गंवाने वाले 30 कार्मिकों के आश्रितों को मुआवजा धनराशि के लिए पात्र मान लिया गया है। अब मुआवजा धनराशि के लिए पत्र राज्य निर्वाचन आयोग के सचिव को भेजा गया है। इनके आश्रितों को 30-30 लाख रुपये मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2021 में चुनाव ड्यूटी के दौरान कार्मिकों की मृत्यु के 51 ऑनलाइन आवेदन जिला प्रशासन के पास पहुंचे थे। मृतकों के परिवारीजनों द्वारा पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किए गए थे। डीएम ने सभी आवेदनों को सत्यापन कराया। इसमें 30 आवेदन सही पाए गए। इस आधार पर इन आवेदनों के आश्रितों को कोविड-19 से संक्रमित होने की वजह से हुई मृत्यु की दशा में अनुग्रह धनराशि का भुगतान और नौकरी दिए जाने की कवायद शुरू की गई थी। जिला बेसिक शिक्षाधिकारी जय सिंह ने बताया कि बुधवार देरशाम 30 दिवंगत कार्मिकों की सूची मुआवजा धनराशि के लिए शासन से जारी कर दी गई है। सूची निर्वाचन आयोग को भेजी गई है। जल्द ही कार्मिकों के आश्रितों को आर्थिक मदद मिलेगी।
बेसिक शिक्षा विभाग- सहायक अध्यापक अंजली सक्सेना, रघुनंदन सिंह, प्रधानाध्यापक अनुराग रावत, अवधेश कुमार, ज्ञानेंद्र कुमार तिवारी, महेंद्र कुमार अस्थाना, पूनम रानी, प्रताप सिंह, प्रेमशंकर चौधरी, सर्वशक्ति कुमार, शैलकुमारी शुक्ला, शिक्षामित्र पुष्पा देवी, सरिता सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा-सहायक अध्यापक गिरीश चंद्र गौर, राजेश निगम, शशी नारायण, लेक्चरर अर्जुन पटेल
उच्च शिक्षा- एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. रामविलास, सहायक प्रोफेसर सुरेश कुमार सचान
ग्राम्य विकास- अरविंद कुमार रोजगार सेवक
पीडब्ल्यूडी- अरविंद कुमार शुक्ला सहायक अभियंता, छोटेलाल प्रधान सहायक
सिंचाई विभाग- नलकूप चालक बनवारी लाल पाल, राममनोहर यादव, वरिष्ठ सहायक सोमेश कुमार सक्सेना
वन विभाग- चौकीदार देवेंद्र सिंह, फारेस्टर नवाबगंज रामाकांत बर्नवाल
सहकारिता विभाग-संजय सिंह अतिरिक्त जिला निबंधक
वाणिज्यकर विभाग-सोबरन लाल वर्मा-चालक
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग-विवेक कुमार खाद्य सुरक्षा अधिकारी
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें