फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैग कारीगर की गोली मारकर हत्या, सनसनी

विज्ञापन
चटाई मोहल्ले में युवक की हत्या की घटना में जिला अस्पताल पहुंचे सीओ सिटी कृपाशंकर व कोतवाल। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के किला चौकी क्षेत्र में रविवार की रात साढ़े नौ बजे बाइक सवार बैग कारोबारी की घर से छह सौ मीटर दूर गोली मारकर हत्या कर दी गई। फायर की आवाज सुनकर जब तक लोग पहुंचते बदमाश भाग निकले। सूचना पर सीओ सिटी, शहर कोतवाल ने मौके पर पहुंचे और जांच की। जुए के रुपयों के लेनदेन के विवाद में हत्या की चर्चा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के जेरधुस निवासी नफीस उर्फ मानू (35) रविवार दोपहर लगभग तीन बजे बहन रुखसार से टीकरगढ़ी में रहने वाली पत्नी अनीशा बेगम की मौसी के घर जाने की बात कहकर बाइक से निकल गया। इसके बाद उसका परिवार से कोई संपर्क नहीं हुआ। रात लगभग साढ़े नौ बजे घर से छह सौ मीटर दूर चटाई मोहल्ले में बदमाशों ने नफीस के सीने के पास गोली मारकर हत्या कर दी और भाग गए। सूचना पर सीओ कृपाशंकर व कोतवाल अखिलेश मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस को नफीस की बाइक लॉक मिली। बाइक की चाभी न मिलने से अंदेशा जताया जा रहा कि बाइक में कोई दूसरा भी था, जो सूनी गली में वारदात कर निकल गया। पुलिस ने शक पर एक को हिरासत में लिया है। उधर, नफीस की हत्या के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शव देखकर पिता अब्दुल गनी, मां शाबरा, पत्नी अनीशा बेगम व भाई अलीम बेहाल हो गए। एएसपी शशि शेखर सिंह भी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। उधर, देर रात पिता की तहरीर पर पुलिस ने राशिद, सलमान और दानिश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

नफीस बैग कारोबार का काम करता था। कोरोनाकाल में काम बंद होने से मौजूदा समय में इधर-उधर रह रहा था। लगभग एक साल पहले उसकी शादी सदर कोतवाली के टीकरगढ़ी में अनीशा के साथ हुई थी।

जिला अस्पताल में भाई नफीस की मौत पर बिलखती बहन रुकसार।संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें