उन्नाव। जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित वृद्धा की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं तीन मरीजों को भर्ती किया गया है।
अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव पड़री निवासी हीरालाल की पत्नी बदाला (60) को बुखार होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं औरास निवासी कमलेश (45), सदर कोतवाली में तैनात रामनरेश (45) व शांतीनगर मोहल्ले के मो. आरिफ (40) को कई दिनो से बुखार आने पर भर्ती किया गया है।
रविवार को ओपीडी बंद होने से इमरजेंसी वार्ड में बुखार पीड़ित बीस और मरीज पहुंचे। जिन्हें डॉक्टर ने दवा देकर वापस कर दिया। सोमवार को पैथोलॉजी खुलने पर जांच कराने की सलाह दी।