फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया व बुखार में बच्ची सहित दो की मौत..

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में बुखार पीड़ित बच्ची और डायरिया से वृद्ध की मौत हो गई। ओपीडी में मरीजों की भीड़ रही। डायरिया के आठ मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

शुक्लागंज के वृंदानगर निवासी राधादेई (60) को उल्टी दस्त होने पर व भगवंतनगर निवासी अमित की तीन साल की बेटी नैनसी को बुखार होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। ओपीडी में उल्टी व दस्त पीड़ित 120 मरीज पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में पूरननगर निवासी आयुष सिंह (30), बक्खाखेड़ा के सूर्या (20), गदनखेड़ा के रत्नेश (60), पीतांबर नगर के सुंदरलाल की चार साल की बेटी दिव्यांशी, सिविल लाइन के नीरज (48) सहित आठ मरीज भर्ती हैं।
खेत में गश खाकर गिरा युवक, मौत
औरास। कस्बा औरास के मुरौवनटोला निवासी मद्धू कनौजिया (50) मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता था। एक सप्ताह पहले वह घर आया था। बुधवार सुबह खेत में घास काटने गया था और वहीं बेहोश हो गया। परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया। हीट स्ट्रोक से मौत की चर्चा (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें