फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मुख्यमंत्री ने शहीद को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद। कार्यक्रम में भाग लेने माधौगंज जा रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का रविवार दोपहर एक्सप्रेसवे के ओवरब्रिज के पास व नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। अखिलेश ने सुल्तानपुर में अमर शहीद कैलाश यादव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पूर्व एमएलसी डॉ. एसपी सिंह के एक निजी कार्यक्रम में भाग लेने के अखिलेश यादव को जाना था। रविवार सुबह 11.30 बजे अखिलेश यादव का रथ लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा से नीचे उतरा तो सपा जिला यूनिट के साथ ही पूर्व मंत्री चौ. अशोक कुमार सिंह बेबी, याकूब अली, विवेक सिंह पटेल और मुन्ना अल्वी ने जोरदार स्वागत किया।
इसके बाद हरदोई उन्नाव राजमार्ग पर नगर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष इकबाल हसन अंसारी के बेटे आसिफ अंसारी, सलीम कुरैशी और फुरकान अंसारी ने भी जोरदार स्वागत किया। ग्राम सुल्तानपुर में अखिलेश ने अमर शहीद कैलाश यादव
विज्ञापन

की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद के भाई गिरिजेश यादव को लखनऊ आने का न्योता भी दिया। सपा नेता शशांक शेखर शुक्ला और आलोक त्रिपाठी मौजूद रहे।
इंसेट-1
स्वागत के लिए लेकर पहुंचे ऊंट
एक्सप्रेसवे के ओवरब्रिज के निकट सपा नेता विवेक पटेल द्वारा अखिलेश यादव के स्वागत के लिए सजाकर खड़े किए गए आधा दर्जन ऊंट चर्चा का विषय बने तथा आम लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें