फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैली निकाल बोले, वोटर बनें युवा

विज्ञापन
कस्बे में कमांडेंट मनोज कुमार के निर्देशन में जागरुकता रैली निकालते एनसीसी कैडेट्स। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सफीपुर। एनसीसी दिवस पर कैडेट्स ने रैली निकाल युवाओं से मतदाता सूची में नाम बढ़वाने और मतदान करने के लिए जागरूक किया। खंड विकास कार्यालय परिसर में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के स्मारक पर पहुंचकर पुष्प अर्पित किए।
विज्ञापन

स्थानीय महात्मा गांधी इंटर कालेज के 57 यूपी बटालियन कमांडेट मनोज कुमार के निर्देशन में कैड्ेटस ने रैली निकाली। कैड्ेटस ने 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को विधानसभा चुनाव 2022 के लिए मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए जागरूक किया। कहा कि मतदान जरूर करें। धूम्रपान से होने वाले रोगों की जानकारी देकर छोड़ने का आह्वान किया। लोगों से घरों का कूड़ा वाहन में डालने और बाजारों में प्रत्येक दुकानदारों से कूड़ादान रखने की अपील की। कैडेट्स ने खंड विकास कार्यालय परिसर पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। बीडीओ गुलाबचंद्र ने कैडेट्स का स्वागत करते हुए कहा कि आज देश की बागडोर युवाओं के हवाले है। ऐसे समय में एनसीसी कैड्ेटस द्वारा युवाओं को जागरूक करना एक सराहनीय प्रयास है। इस दौरान युवा कल्याण अधिकारी चांदनी सैनी भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें