प्राथमिक विद्यालय थरि में बच्चों को पढ़ाने के लिए शिक्षकों द्वारा लगवाया गया प्रोजेक्टर। संवाद
- फोटो : UNNAO
पाटन। सुमेरपुर ब्लॉक के गांव थरि में संचालित प्राथमिक स्कूल के छात्र अब प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाई करेंगे। शिक्षक स्कूल को बेहतर बनाने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिक्षकों ने अपने पास से 55 हजार रुपये जुटाकर प्रोजेक्टर लगवाया है।
थरि प्राथमिक स्कूल में तैनात इंचार्ज शिक्षक विक्रांत सिंह, सहायक शिक्षिका सोनल व अन्य शिक्षक छात्रों की जरूरत के हिसाब से पाठ्य सामग्री उपलब्ध कराते हैं। पढ़ाई में भी नवाचारों को अपना रहे हैं। इन शिक्षकों ने अपने निजी पैसों से विद्यालय में कंप्यूटर प्रोजेक्टर, साउंड, कर्टेन स्क्रीन व अन्य उपकरण लगवाए हैं। मंगलवार को ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि हरिनाम सिंह व संकुल शिक्षक गौरव सिंह ने प्रोजेक्टर कक्षा का शुभारंभ किया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता गीता सिंह, रसोईया शिव देवी, पार्वती, राम सिंह, उदय पाल, संतोष एवं अन्य अभिभावक उपस्थित रहे।