फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से हाहाकार, पांच मरीज भर्ती

विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में भर्ती बुखार पीड़ित भाई बहन निहाल व नंदनी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिले में बुखार के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। स्थित यह है कि एक ही परिवार के लोग बुखार की चपेट में हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में एक परिवार के मां बेटा सहित तीन लोग भर्ती हुए। देर शाम तक पांच मरीज भर्ती हो चुके थे।
विज्ञापन

मौसम में उतार-चढ़ाव के साथ बुखार के मरीज की संख्या बढ़ रही है। बुखार से ही डेंगू का खतरा बना रहता है। इसलिए डॉक्टर बुखार से पीड़ित मरीजों की मलेरिया के साथ डेंगू की जांच भी करा रहे हैं। मंगलवार को जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सफीपुर तहसील के गांव भदनी निवासी सुमन (38) को पहले बुखार आया। पास में ही एक क्लीनिक से दवा लेकर खाई। बाद में बेटे निहाल(10) व बेटी नंदनी (7) को भी बुखार आने पर परिजनों ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया है। महिला व उसके दोनों बच्चों की मलेरिया जांच के साथ डेंगू की जांच कराई लेकिन अभी पुष्टि नहीं हुई है। डेंगू जांच के लिए दूसरा सैंपल लखनऊ भेजा गया है। वहीं एबीनगर के नरेंद्र (32) व मगरवारा की रेखा (25) को बुखार आने पर भर्ती कराया गया है।
सफीपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का एसडीएम राजेंद्र कुमार व एसीएमओ हरिनाम सिंह ने निरीक्षण किया। डॉ. इकबाल अहमद व डॉ. दिनेश कुमार मरीज देखते मिले। दवाएं भी उपलब्ध थीं। डेंगू की जांच के लिए किट नहीं थी। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजेश कुमार वार्मा ने स्टॉफ की कमी बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें