फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्ती की पाठशाला, पढ़े-लिखे और मचाया धमाल

विज्ञापन
ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी के गांव थाना में संचालित प्राथमिक स्कूल में छात्रों को टीका लगातीं प्रधान - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कोरोना संक्रमण के चलते छह महीने बाद खुले प्राइमरी स्कूलों (कक्षा एक से पांच तक) में पहले दिन तीस फीसदी से अधिक छात्र पहुंचे। काफी समय बाद स्कूल खुलने से छात्र भी उत्साहित दिखे। पढ़ाई के साथ जमकर धमाल मचाया। शिक्षकों ने छात्रों का गेट पर तिलक और माल्यार्पण कर स्वागत किया। महीनों बाद अपने सहपाठियों से मिलने की खुशी भी नौनिहालों के चेहरे पर दिखी।
विज्ञापन

जिले में 2709 प्राथमिक स्कूल हैं। इनमें 1.90 लाख छात्र व छात्राएं पंजीकृत हैं। कोरोना संक्रमण के चलते मार्च माह से स्कूल बंद थे। बुधवार को स्कूल फिर खोले गए हैं। पहली पाली सुबह 8 से 11 और दूसरी पाली में सुबह 11:30 से 2:30 बजे तक रही। पहले दिन पढ़ाई के साथ ही खेल भी हुए। ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी के गांव थाना प्राथमिक स्कूल में प्रधान शिक्षिका सुनीता लता ने छात्रों को टीका लगाकर स्वागत किया।
नगर क्षेत्र के पुलिस लाइन स्थित प्राथमिक स्कूल में कक्षा एक से पांच तक 59 छात्र पंजीकृत हैं। सुबह 10:15 बजे तक सिर्फ 19 छात्र ही आए थे। प्रधान शिक्षिका मैमूना बेगम ने बताया कि छात्र मास्क लगाकर आए थे। यहां एमडीएम बनने के साथ छात्रों में फलों का वितरण किया गया।
विज्ञापन

सिविल लाइन स्थित कंपोजिट स्कूल में कक्षा एक से पांच तक 60 छात्र पंजीकृत हैं। इसमें सुबह 10:20 बजे तक सिर्फ 30 छात्र ही आए थे। यहां अभिभावकों से शपथपत्र लेने के बाद ही छात्रों को बुलाया जा रहा था। प्रधान शिक्षक सीमा देवी ने बताया कि पहला दिन था। इसलिए संख्या कम रही। अब धीरे-धीरे छात्र संख्या बढ़ेगी।
पुरवा ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल टोपरा में 140 छात्र पंजीकृत हैं। बुधवार को 60 छात्र स्कूल आए थे। प्रधान शिक्षिका नेहा मिश्रा ने छात्रों का गेट पर स्वागत किया। उसके बाद उन्हें कक्षाओं में जाने दिया गया।
हसनगंज ब्लॉक के गांव मोहिद्दीनपुर प्राथमिक स्कूल में 108 छात्रों का पंजीकरण है। बुधवार को सुबह 10 बजे तक 43 छात्र स्कूल आए थे। प्रधान शिक्षिका प्रीती वर्मा ने गेट पर छात्रों को टीका लगाया किया। बाद में उनका माल्यार्पण कर प्रोत्साहित किया। फिर कक्षाओं में बैठाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें