फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो शिक्षिकाओं को मिलेगा एजूकेशन लीडर अवार्ड

विज्ञापन
स्नेहिल पांडेय। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से गोरखपुर में आयोजित होेने वाले सेमिनार में जिले की दो शिक्षिकाओं को एजूकेशन लीडर्स यूपी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री शिक्षिकाओं को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

गोरखपुर जिले के प्रेक्षागृह में दो सिंतबर को आयोजित सेमिनार में सोहरामऊ अंग्रेजी माध्यम प्राइमरी स्कूल की राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त प्रधान शिक्षिका स्नेहिल पांडेय को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने विद्यालय में अच्छी पढ़ाई के साथ आईसीटी की सम्मिश्रित सहायता से लैंगिक असमानता, सामुदायिक सहभागिता व नवाचारी प्रारंभिक पठन कौशल में कार्य किया। हर साल अपने वेतन से एक बालिका को साइकिल देकर बालिका नामांकन को प्रोत्साहन दिया। मिशनशक्ति के पोस्टर में आने के साथ ही वृहद पौधरोपण व ऑर्गेनिक खेती जैसे विषयों पर अभिभावकों को जोड़ा।
हसनगंज ब्लॉक के भानपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका मुसर्रत फात्मा को भी एडूलीडर्स यूपी अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। वह साल 2015 में बेसिक शिक्षा से जुड़ीं। विद्यालय स्तर पर स्थिरता के लिए शिक्षा की थीम पर काम किया और विद्यालय को प्रेरक बनाने का प्रयास किया। गतिविधि और प्रोजेक्ट आधारित शिक्षण को गति दी। बच्चों में व्यवहार कौशल आधारित शिक्षण को बढ़ावा देते हुए अंग्रेजी बोलनी सिखाई। विद्यालय में मिशन शक्ति आधारित गतिविधियां कराकर मां समूह को भी उनसे जोड़ा और साक्षरता किट बांटी। प्रधान के सहयोग से स्कूल में सिलाई प्रशिक्षण शुरू कराने का प्रयास किया। इको क्लब को संचालित करते हुए बच्चों में पर्यावरण के प्रति प्रेम की भावना जागृत की। एसआरजी (एकेडमिक रिसोर्स पर्सन) के रूप में मिशन प्रेरणा को डायट प्राचार्य, बीएसए व बीईओ के सहयोग से जिले स्तर पर लागू किया। बीएसए जय सिंह ने बताया कि दोनों शिक्षिकाओं को सेमिनार में शामिल होने जाना है।

मुसर्रत फात्मा। संवाद- फोटो : UNNAO

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें