फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

267 परीक्षार्थियों ने छोड़ी पीजीटी परीक्षा

विज्ञापन
जीजीआईसी स्कूल से पीजीटी परीक्षा देकर बाहर निकलते परीक्षार्थी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। जिले के तीन परीक्षा केंद्रों पर पीजीटी के लिए हुई परीक्षा में 1178 परीक्षार्थी शामिल हुए। 267 ने परीक्षा छोड़ दी। सीसीटीवी की निगरानी में परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन

पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (पीजीटी) की अलग-अलग विषयों की परीक्षाएं दो पालियों में हुई। राजकीय इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में पंजीकृत 288 परीक्षार्थियों में 224 परीक्षा में शामिल हुए। 64 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 288 में 237 ने परीक्षा दी। 51 ने परीक्षा छोड़ी। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में पंजीकृत 384 में 311 अभ्यर्थी शामिल हुए। 73 ने परीक्षा छोड़ दी। दूसरी पाली में पंजीकृत 352 में 293 उपस्थित व 59 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जीआईसी चमरौली परीक्षा केंद्र में पहली पाली में पंजीकृत 133 परीक्षार्थियों में 113 उपस्थित व 20 अनुपस्थित रहे। यहां दूसरी पाली में परीक्षा नहीं हुई। जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र्र कुमार पांडेय ने बताया कि परीक्षा के दूसरे दिन दोनों पालियों में पंजीकृत 1445 परीक्षार्थियों में 1178 उपस्थित व 267 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें