उन्नाव। बुखार पीड़ित मरीजों के डेंगू की जांच के लिए भेजे गए सैंपलों की आई रिपोर्ट में एक युवक संक्रमित मिला है। इसके साथ ही जिले में डेंगू मरीजों की संख्या 89 पहुंच गई है। वहीं तीन मरीजों के सैंपल खराब होने से दोबारा मांगे गए हैं।
फतेहपुर चौरासी के आदर्श पटेल (19) पुत्र जितेंद्र को बुखार आने पर डेंगू की जांच के लिए उनका सैंपल लखनऊ के राममनोहर लोहिया अस्पताल भेजा गया था। जहां डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं धानीखेड़ा के पूरन (53), लोकनगर के कुशहर (65) व नवाबगंज के रितेश (21) पुत्र मुन्नीलाल के सैंपल खराब होने पर दोबारा सैंपल मांगे गए हैं।