फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा तटों पर उमड़ा आस्था का सैलाब

विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा पर परियर में गंगा स्नान करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। कार्तिक पूर्णिमा (देव दीपावली) पर गंगा तटों पर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान तटों पर स्नानार्थियों की भीड़ उमड़ी। कुछ तटों पर अव्यवस्थाओं के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना भी करना पड़ा।
विज्ञापन

परियर के ब्रह्मावर्त घाट पर शुक्रवार सुबह से ही गंगा स्नान शुरू हो गया। श्रद्धालु गुरुवार रात में ही यहां पहुंचने शुरू हो गए थे। रातभर गंगा किनारे टेंट लगाकर भजन कीर्तन किया और सुबह गंगा में डुबकी लगाई। लौटते समय रास्ते में बाबा बलखंडेश्वर व जानकीकुंड आश्रम में पूजन किया। मेले में प्रसाद के साथ घर-गृहस्थी का सामान खरीदा। सदर विधायक पंकज गुप्ता सहित कई अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं ने भंडारे का आयोजन किया। सफीपुर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत सिंह ने कई जगह बैरिकेडिंग लगाकर वाहनों को रोका। मेले में राजस्व निरीक्षक शत्रुघ्न कुमार, लेखपाल अनिल त्रिपाठी, शिवप्रकाश, वेद प्रकाश व ग्राम प्रधान रामशंकर यादव मौजूद रहे।
बीघापुर के मां चंद्रिका देवी दरबार बक्सर घाट में शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। गंगा तट पर सुरक्षा को लेकर चौकी इंचार्ज बक्सर आशुतोष मिश्रा व मोटर बोट में तैनात सिपाही घाटों पर नजर बनाए रहे। चार पहिया वाहनों के लिए पहले से ही पार्किंग की व्यवस्था कर दी गई थी। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने चंद्रिका देवी के दर्शन किए। मेले में बक्सर की प्रसिद्ध कुशली (गुझिया) की खरीदारी की। डौंडियाखेड़ा स्थित घाट पर भी हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। इसके बाद भगवान मनकामेश्वर के दर्शन किए। गढ़ेवा घाट पर स्नान के लिए पहुंचने वाले लोगों को खराब रास्ते से निकलना पड़ा।
विज्ञापन

अचलगंज के कोलुहागाढ़ा, बलाई, खन्नापुर व बंदीपुर घाटों पर श्रद्धालु गंगा स्नान के लिए पहुंचे। पूर्व में आई बाढ़ के कारण तट की मिट्टी दलदली रही। इससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कोलुहागाढ़ा में लोगों के वाहन गंगा तट तक नहीं पहुंच सके। वाहनों को डेढ़ किमी दूर ही रोक दिया गया।
फतेहपुर चौरासी के सरैइयाघाट, बंदीमाता घाटों पर लोगों स्नान किया। हिंदूपुर कटान पर पानी भरा होने के कारण लोगों को सरैइयाघाट पर जाने में परेशानी उठानी पड़ी। नाव से पार करने के साथ लोग चक्कर काटकर पानी व कीचड़ से होकर निकले। रास्ता खराब होने के कारण लोग बंदीमाता घाट पर चले गए। इससे वहां भीड़ बढ़ गई।
बांगरमऊ के नानामऊ घाट पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। ब्राह्मणों को दान दिया और भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी। फिर मेले में खरीदारी की। एसडीएम अंकित शुक्ला, सीओ आशुतोष व कोतवाली प्रभारी श्याम नारायण सिंह मेले की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। सपा नेता रईस अहमद ने स्टाल लगाकर खिचड़ी वितरण कराया। सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष आदिल खान, जिला उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार पाल, अजीत पटेल, अमित यादव मौजूद रहे।
पुरवा के संत मीता साहब परिसर में बने कुएं में गंगाजल की मान्यता पर लोगों ने पहुंचकर स्नान किया। अनुयायियों में बांदा, फतेहपुर, बाराबंकी, दिल्ली, कानपुर, उन्नाव व बालामऊ के लोग शामिल रहे। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू गुप्ता ने हलुआ व पूड़ी- सब्जी का वितरण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें