फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो में करसेमऊ अव्वल

विज्ञापन
खो-खो प्रतियोगिता में ब्लाकस्तर पर पहला स्थान पाने वाली करसेमऊ स्कूल टीम के बच्चे। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
हसनगंज। विकास खंड के कुंवर रामभरोसे सिंह महाविद्यालय में आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ग्राम पंचायत सिंघनापुर के ग्राम करसेमऊ प्राइमरी पाठशाला के छात्रों की टीम खो-खो में पहले स्थान पर रही। टीम को बीईओ ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

गुरुवार को हुई प्रतियोगिता में कई टीमों ने प्रतिभाग किया। खा-खो में करसेमऊ विद्यालय की टीम फाइनल तक पहुंची। फाइनल में मुकाबला सराय मलकादिम की टीम से हुआ। करसेमऊ की टीम में शामिल राज, करन, शैलेंद्र, प्रकाश, अंश, सुबोध कुमार, विशाल व सनी ने कड़े मुकाबले में सराय मलकादिम टीम को हरा दिया। करसेमऊ की टीम ने ब्लॉक स्तरीय पहला स्थान पाया। छात्रों को अगुवाई विद्यालय के शिक्षक प्रेमशंकर और भूपेंद्र सिंह यादव ने की।
अंत में बीईओ हसनगंज शिवेंद्र कुमार ने टीम के सभी खिलाड़ियों को संयुक्त रूप से ट्राफी भेंटकर पुरस्कृत किया। इस प्रदर्शन पर स्कूल की प्रधानाचार्या शोभिता दुबे ने खुशी जताई है। सिंघनापुर की ग्राम प्रधान तारावती पाल के पुत्र पुत्तन लाल पाल ने गणतंत्र दिवस पर पूरी टीम और खिलाड़ियों के माता-पिता को विशिष्ट सम्मान से सम्मानित करने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें