फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्ताचल सूर्य को अर्घ्य देकर मांगी मन्नत

विज्ञापन
आवास विकास स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में छठ पूजन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। छठ मैय्या के भक्तों ने बुधवार को बड़े ही भाव व उमंग से अस्तचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर विधि विधान से पूचा-अर्चना की। महिलाओं ने शेखपुर नहर व आवास-विकास स्थित चंद्रशेखर आजाद (लिली) पार्क में बने तालाब में स्नान करके पूजन किया। परिवार के लोगों ने भी प्रसाद चढ़ाकर सूर्य देवता की आराधना की।
विज्ञापन

छठ पूजा को लेकर बुधवार शाम 4:30 बजे से ही महिलाओं का आदर्श नगर स्थित शेखपुर नहर किनारे व आवास-विकास कालोनी स्थित चंद्रशेखर आजाद पार्क में बनाए गए कृत्रिम तालाब स्थल पर फल, फूल, पुआ, पूड़ी, ठेकुआ और पूजा सामग्री की डलिया, डलवा व सूप लेकर पहुंचीं महिलाओं ने वेदी पर दीप जलाकर पूजा सामग्री चढ़ाई। छठ मैया की आरती उतारी। महिलाओं व अन्य पारिवारिक सदस्यों ने ढोलक की थाप पर मन्नत की कोसी भरी। इसके बाद सूर्य देवता को अर्घ्य देकर बच्चों व परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
शेखपुर नहर के अलावा आवास विकास कालोनी के चंद्रशेखर आजाद पार्क में लोगों द्वारा बनाए गए तालाब में छठ मैया पूजन करने वालों की भीड़ रही। यहां कालोनी के अलावा मोहल्ला पीतांबर नगर, राजेपुर, मोतीनगर सहित शहर के अन्य मोहल्लों की महिलाओं ने पूजन किया। सूर्य को अर्घ्य देने के बाद महिलाओं ने अपने घरों में भी छठ मैया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने घर के आंगन में आटे की चौक डालकर छठ मैया का पाटा रखा। इसके बाद नई साड़ी से मंडप सजाकर उसमें पूजा सामग्री से भरी डलिया, डलवा और सूप रखा। रात भर छठ के गीत और भजन गाकर छठ मैया का गुणगान किया।
विज्ञापन

व्रत रखने वाली महिलाएं शनिवार भोर पहर डलिया, डलवा, सूप और कोसी लेकर दोबारा घाट किनारे पहुंचेंगी। यहां पर महिलाएं पूजा अर्चना के बाद उगते सूर्य को दूध व जल से अर्घ्य देंगी। इसके बाद घर लौटकर बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेंगी। फिर अदरक और गुड़ खाकर व्रत का परायण करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें