फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेन-देन को लेकर भिड़े दो पक्ष, दो राउंड फायर

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अजगैन कोतवाली क्षेत्र की नगर पंचायत नवाबगंज के कार्यालय परिसर में एक ठेकेदार से रुपयों के लेन-देन को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद के बाद दो राउंड फायरिंग हुई। इससे सनसनी फैल गई। किसी ने इसका विरोध नहीं किया। न ही पुलिस को सूचना दी। फायरिंग के बाद दोनों पक्ष भाग निकले। कोतवाली प्रभारी ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन


नगर पंचायत नवाबगंज कार्यालय में मंगलवार देर शाम दो पक्ष पहुंचे। यहां एक ठेकेदार से रुपयों के लेन-देन को लेकर विवाद हो गया। हाथापाई के बाद दोनों पक्षों से दो राउंड फायरिंग हुई। फायरिंग से भगदड़ मच गई।

वहीं आसपास के लोग सहम गए। ठेकेदार का दबदबा होने से किसी ने भी पुलिस को सूचना नहीं दी। घटना के बाद दोनों पक्ष मौके से भाग निकले। सूत्रों की मानें तो इस समय नगर पंचायत कार्यालय में ठेकेदारों का जमावड़ा लग रहा है।
विज्ञापन


इससे आए दिन विवाद की स्थिति हो जाती है। ईओ उमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि मैं कार्यालय में नहीं था। बांगरमऊ गया था। किसी भी घटना की जानकारी नहीं है। कोतवाली प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि कोई सूचना नहीं मिली है। मामले को दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें